{"_id":"5ee20b43a35325531603797f","slug":"bike-boat-scam-eow-team-has-recovered-45-bikes-in-raid-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाला: ईओडब्ल्यू का मेरठ में कई जगह छापा, 45 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटाला: ईओडब्ल्यू का मेरठ में कई जगह छापा, 45 बाइकें बरामद
Thu, 11 Jun 2020 04:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
बाइक बोट घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक बोट घोटाले में उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध एवं अनुसंधान शाखा (ईओडब्लू) ने बृहस्पतिवार को मेरठ में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। टीम ने 45 बाइकों को बरामद किया हैं। इससे पहले सोमवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने अलग-अलग जिलों में छापे मारकर 178 बाइकों को बरामद किया था।
विज्ञापन
ईओडब्लू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि बाइक बोट कंपनी द्वारा किए गए घोटाले के सबसे पहले मुकदमें नोएडा में दर्ज हुए। इन मुकदमों की पूर्व में जांच नोएडा पुलिस द्वारा की गई। जिसके बाद शासन ने 14 फरवरी 2020 को नोएडा में दर्ज 57 मुकदमों की विवेचना ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंप दी गई। ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम नोएडा में दर्ज 57 मुकदमों की जांच कर रही है। बाइक बोट संचालन कर्ता करुणेश शर्मा निवासी अछरोंडा थाना परतापुर के कब्जे से 21 बाइक बरामद की गई हैं। इन बाइकों को पल्लवपुरम क्षेत्र में इंदप्रस्थ कॉलोनी से बरामद किया है। सनी पुत्र सत्येंद्र चौधरी निवासी नंगलाताशी थाना कंकरखेड़ा के घर से 24 बाइकों को बरामद किया गया हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के रिश्तेदार से लूट, सीएम योगी की पड़ोसी हैं पीड़िता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
बरामद सभी बाइकें गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स से संबंधित हैं। अधिकांश बाइकें नई हैं जो बजाज कंपनी द्वारा निर्मित हैं। जिन्हें छिपाकर रखा गया था। एक बाइक के लगभग 62200 रुपये लगाने और एक माह में 9765 रुपये लगाने व 12 माह तक पैसा लगाने की स्कीम का लालच दिया जाता था।
इससे पहले टीम ने सोमवार को भी मेरठ समेत गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और मुजफ्फरनगर में एक साथ छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान कंपनी की 178 बाइकें बरामद की गई थी। इन मोटर साइकिलों में निवेश के नाम पर ठगी की गई थी।
नोएडा के बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में सबसे अधिक गाजियाबाद से 72, मुजफ्फरनगर से 50, हापुड़ से 22, मेरठ से 21 और बागपत से 13 मोटर साइकिलें बरामद की गई थी। ये गाड़ियां मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए शिल्पी राज, इरफान, कुलदीप त्यागी, राजेश रानी, विकास लांबा और कपिल कुमार की निशानदेही पर बरामद की गईं थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/