फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike Boat Scam: Additional Director Lokendra house attached

बाइक बोट घोटाला: एडिशनल डायरेक्टर लोकेंद्र का मकान कुर्क, आरोपी पर है 50 हजार का इनाम

Tue, 02 Feb 2021 07:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 07:46 PM IST
सार

  • बुलंदशहर के जहांगीरपुर में ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
  • आरोपी लोकेंद्र सिंह पर घोषित है 50 हजार का इनाम
  • खाते में करोड़ों रुपये की लेनदेन  होना पाया गया

विज्ञापन
Bike Boat Scam: Additional Director Lokendra house attached
bike boat - फोटो : amar ujala

विस्तार

3700 करोड़ रुपए के बाइक बोट घोटाले में फरार 50 हजार के इनामी लोकेंद्र सिंह के बुलंदशहर  स्थित मकान को ईओडब्ल्यू नेको कुर्क कर लिया। एक अन्य आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव ने बताया की लोकेंद्र सिंह निवासी ग्राम कलाखुरी, थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


वह गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर लिमिटेड में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर था। लोकेंद्र ने लोगों के करोड़ों रुपए इस पौंजी स्कीम में निवेश कराए थे। 50 हजार के इनामी लोकेंद्र निवासी बुलंदशहर की तलाश में लंबे समय से दबिश दी जा रही हैं, लेकिन वह  हत्थे नहीं चढ़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू भी जारी है। मंगलवार को ईओडब्ल्यू मेरठ टीम ने ग्राम कलाखुरी में आरोपी के घर को कुर्क कर लिया। इस घोटाले में अब तक दो आरोपियों के घर की कुर्की हो चुकी है।

सोमवार को ईओडब्ल्यू ने लखनऊ के गोमतीनगर में बीएन तिवारी का मकान कुर्क किया था। वह भी इस केस में फरार है। ईओडब्ल्यू व पुलिस टीम बाइक बोट घोटाले में अभी तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

लोकेंद्र ने इस कंपनी में एडीशनल डायरेक्टर रहते हुए करोड़ों रुपए के लेन-देन किया। मोटी रकम उसके अलग-अलग खातों में आई। जिसका उसने कोई हिसाब भी नहीं दिया। वहीं यह भी सामने आया है कि लोकेंद्र ने बुलंदशहर, व हापुड़ में 300 से अधिक लोगों को कंपनी में जोड़ा था। 

भूदेव के घर पर बजाया भोपू
बाइक बोट घोटाले में एडिशनल डायरेक्टर भूदेव सिंह भी फरार है।  जिस पर 50 हजार का इनाम है। जो बुलंदशहर के वहलीमपुरा पन्नीनगर का रहने वाला है। ईओडब्ल्यू टीम ने मंगलवार को उसके घर पर कुर्की को नोटिस लगा दिया। 

5 इनामी हैं फरार
ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉक्टर राम सुरेश यादव ने बताया कि बाइक बोट घोटाले के मामले में नोएडा में दर्ज 68 मुकदमों की ईओडब्ल्यू मेरठ द्वारा विवेचना की जा रही है। इनमें 50 हजार के 5 इनामी अभी फरार है। जिनके लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed