फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor violence: two hundred notices in treason, posters of miscreants released in Nhataur

बिजनौर उपद्रव: राजद्रोह में 200 को नोटिस, नहटौर में भी उपद्रवियों के पोस्टर जारी

Mon, 30 Dec 2019 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Bijnor violence: two hundred notices in treason, posters of miscreants released in Nhataur
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर जिले भर में  हुए उपद्रव में भीड़ को उकसाने के मामले में 200 व्यक्तियों को राजद्रोह के आरोप में चिह्नित किया गया है। इन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कहीं भी गलत पाए जाने पर इन लोगों पर राजद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जिले भर में उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया था। नहटौर में पुलिस की दो गाड़ी फूंक डाली। एक माल मुकदमे की गाड़ी को भी आग लगा दी, दो बाइक भी जला दीं। अनस व सुलेमान की गोली लगने से मौत हो गई। सलमान, कपिल व ओमपाल गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
विज्ञापन


बिजनौर में भी उपद्रवियों ने एक बाइक जला डाली। कई दुकानों, वाहनों में तोड़फोड़ की। तमाम लोगों के साथ मारपीट की गई। बिजनौर में कई बड़े लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, डा. फुरकान महरबान, आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। बिजनौर में पुलिस ने 36 लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में तमाम लोगों को  संपत्ति की भरपाई के लिए चिह्नित किया है। पुलिस ने द्वेष भावना से लोगों को उकसाने के मामले में   जिले भर में 200 लोगों को राजद्रोह के तहत चिह्नित किया है। इन लोगों को नोटिस देने की कवायद शुरू हो गई है।

इन लोगों को फिलहाल भारी जुर्माने में पाबंद  किया जाएगा। इनकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।  एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले भर में राजद्रोह के मामले में 200 लोग चिह्नित किए  गए हैं। इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इनकी हरकतों पर पुलिस की नजर रहेगी। 

नहटौर में 20 दिसंबर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर उन्हें शहर में लगवा दिया गया है। नगर में पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुए पथराव व गोलीबारी में दो युवक अनस व सुलेमान की मौत हो गई थी। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि दर्जनों पुलिसकर्मी व पुलिस मित्र भी घायल हो गए थे।

पुलिस ने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों को सीसीटीवी फुटेज व वीडियो क्लिप के आधार पर चिह्नित कर उनके पोस्टर जारी किए हैं। जिन्हें कई स्थानों पर लगवा दिया गया है। वहीं, नहटौर में लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम थाने, नगर पालिका, ऐजेंसी चौराहा, नेजो सराय, ईदगाह चैराहा, मुख्य बाजार आदि स्थानों   पर पहुंची। टीम ने हिंसक घटनाओं  के बीच जली पुलिस जीप, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों व मृतक युवकों के जमीन पर पड़े खून की जांच की और उनके नमूने लिए। 


पुलिस ने उपद्रवियों को जारी किए नोटिस
धामपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर उपद्रव करने वालों को पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चिह्नित किया था। ऐसे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। कोतवाल का कहना है कि उपद्रव कराने के लिए युवकों को उकसाने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से तीन लोगों को नामजद कर करीब 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर कार्रवाई करने से पहले पुलिस उपद्रव करने वालों और उपद्रव के लिए उकसाने वालों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कर रही है।

अब तक पुलिस की ओर से 13 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। बाकी और लोगों को चिह्नित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक आरोपी का चालान किया जा चुका है। बाकी की तलाश मंे दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed