{"_id":"5ebaac588ebc3e90ac765a1e","slug":"bijnor-uttar-pradesh-lockdown-latest-news-update-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और झारखंड के श्रमिकों ने किया हंगामा, घर जाने की कर रहे मांग, अधिकारियों ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार और झारखंड के श्रमिकों ने किया हंगामा, घर जाने की कर रहे मांग, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
Tue, 12 May 2020 07:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 May 2020 07:32 PM IST
सार
- घर जाने की व्यवस्था कराने की कर रहे हैं मांग
- अधिकारियों ने बसों की जल्द व्यवस्था करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
श्रमिकों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में धामपुर के मनभावन बैंक्वेट हॉल में बने आश्रय स्थल में एकांतवास में रोके गए बिहार, झारखंड के 36 श्रमिकों ने अपने प्रदेश जाने की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान कई श्रमिक कोतवाल नरेश कुमार के समक्ष रोए। अधिकारियों ने बसों की जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
बिहार, झारखंड के एकांतवास में रह रहे श्रमिक आनंद सिंह, मुस्कान आदि ने बताया कि वह पंजाब में नौकरी कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद उन्हें नौकरी से हटा भगा दिया। जब कोई सवारी की व्यवस्था नहीं हुई तो वह रेल की पटरी के सहारे बिहार और झारखंड जा रहे थे। वह जैसे तैसे बिजनौर जिले के बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया और वहां से लाकर धामपुर के इस आश्रय स्थल में क्वारंटीन कर दिया। उनके पास घर जाने को भी जेब में पैसे नहीं है। अब वह हर हाल में घर जाना चाहते हैं। उनका परिवार से भी कई दिन से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिरी सफर के लिए दो गज जमीन का भी संकट, दो दिन तक एंबुलेंस में रखा रहा शव
विज्ञापन
इस मामले को लेकर इन लोगों ने आश्रय स्थल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर शांत किया। आश्रय स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आश्रय स्थल में इन श्रमिकों को मिलाकर कुल 40 लोग क्वारंटीन है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/