Bijnor: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की धामपुर स्टेशन पर अचानक इंजन पॉवर हुई फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
लखनऊ - चंडीगढ़ (2231) एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल धामपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक इंजर पावर फेल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-चंडीगढ़ (2231) एक्सप्रेस गाड़ी की बिजनौर जनपद के धामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक इंजन पॉवर फेल हो गई। जिसके कारण करीब दो घंटे तक गाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। मुरादाबाद से आए अन्य इंजन के लगने के बाद गाड़ी रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेेशानी का सामना करना पड़ा।
गाड़ी के धामपुर आने का सही समय सवेरे 4.58 बजे है। लेकिन गाड़ी पीछे से लेट होने के कारण यहां पर 10.40 बजे पहुंची तो उसका अचानक इंजन फेल हो गया। इंजन के फेल होने से गाड़ी में सवार यात्री परेशान हो गए। इस दौरान सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक जीएन मोहंतों ने कंट्रोल मुरादाबाद को अवगत कराया।
वहीं कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश पर मुरादाबाद से आने वाली मालगाड़ी को चकराजमल स्टेशन पर रोका गया और उस मालगाड़ी के इंजन को लखनऊ-चंडीगढ़ गाड़ी में लगाकर 12.50 बजे रवाना किया गया। जिसके कारण गाड़ी को दो घंटे दस मिनट तक यहां पर खड़ा होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, कंट्रोल रूम के आदेश पर लक्सर से एक अन्य इंजन मंगाया गया। यह इंजन चकराजमल स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को लेकर लक्सर लेकर जाएगा। हालांकि अन्य किसी और गाड़ी या मालगाड़ी के आवागमन में दिक्कत न हो। उसे लूप लाइन पर खड़ा कराया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
सफर में इतनी दिक्कत कभी पहले नहीं आई : यात्री
लखनऊ-चंडीगढ़ गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि जितनी परेशानी यात्रा करने में इस गाड़ी से हो रही है। पहले कभी नहीं हुई। लखनऊ निवासी सरोज राठौर, रवि कुमार, जगदीश कुमार, विनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से अपने निर्धारित समय 10.30 बजे रवाना हुई। पर रवाना होने के बाद लेट होती गई। बताया गया कि गाड़ी मलिहाबाद स्टेशन पर दो घंटे और हरदोई स्टेशन पर करीब साढ़े तीन घंटे रुकी रही। यात्रियों को भारी परेशानी हुई। बताया गया कि गाड़ी में स्टाक पानी के खत्म होने के बाद उन्हें पानी तक मयस्सर नहीं हुआ। बाकी कसर धामपुर में इंजन के फेल होने से हो गई।
अगवानपुर के पास एचओई तारों के टूटने से कई गाड़ियां हुई लेट
स्टेशन के एसएस जीएन मोहंतों का कहना है कि कांठ (अगवानपुर) के पास (एचओई ) हाईटेंशन ओवर इलैक्ट्रिक तारों के टूटने की वजह से दिक्क्त आई है। ऐसा होने से कई गाड़ियां लेट हुईं हैं। इसी का कारण है कि लखनऊ -चंडीगढ़ गाड़ी समय से करीब 5.40 मिनट लेट है।
नॉन स्टापेज गाड़ियों को रुकवाकर यात्रियों को प्रदान कराई सुविधा
जब लखनऊ-चंडीगढ़ गाड़ी का इंजन फेल हो गया तो रेल अधिकारियों ने कंट्रोल के आदेश पर जा रही नॉन स्टापेज गाड़ियों को रुकवाकर सहारनपुर और देहरादून तक के लिए बैठाने की सुविधा प्रदान कराई गई। काफी यात्री इन गाड़यों से गंतव्य को रवाना हो गए।