फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Sensation after the dead body of a girl was found in Najibabad

Bijnor: नजीबाबाद में युवती का शव मिलने से सनसनी, खेल रहे बच्चों ने दी सूचना

Mon, 18 Mar 2024 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अविकसित कॉलोनी में एक युवती का शव पड़ा मिला। सुबह खेल रहे बच्चों ने शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शव दो दिन पुराना है, पहचान कराने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Bijnor: Sensation after the dead body of a girl was found in Najibabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद थानाक्षेत्र में अदब सिटी कॉलोन के सामने एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवकी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।

विज्ञापन


नजीबाबाद के हरिद्वार मार्ग स्थित अदब सिटी कॉलोनी के सामने युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ व थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: एसएसपी आवास के सामने सिपाही ने की शिक्षक की हत्या, नशे में ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने शव देख दी सूचना
अदब सिटी के सामने खेल रहे बच्चों ने विकसित हो रही एक कॉलोनी के नजदीक एक युवती का शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी। युवती ने आसमानी रंग की जींस, लाल टी शर्ट और आसमानी रंग की जैकेट पहने युवती का शव झाड़ियों के पास पड़ा था। शव के ऊपर घास पड़ी हुई थी। 

सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का अनुमान है कि शव एक-दो दिन पुराना है। पुलिस आसपास किसी युवती के गुमशुदा होने की सूचना जुटा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed