फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: protests against Web series Tandava , burnt effigy of actor Saif Ali Khan

बिजनौर: वेब सीरीज तांडव का विरोध, अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका

Thu, 21 Jan 2021 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jan 2021 07:53 PM IST
सार

- हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने किया वेब सीरीज तांडव का विरोध

विज्ञापन
Bijnor: protests against Web series Tandava , burnt effigy of actor Saif Ali Khan
bijnor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव को हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बताया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका। सरकार से फिल्म पर रोक लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


गुरूवार को हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष कमलेश विश्नोई के नेतृत्व में नगर के शिव चौक पर एकत्र हुए। तांडव के कलाकार सैफ अली खान तथा निर्देशक अली अब्बास के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सैफ अली खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर:  खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में उनके देवी-देवताओं पर अपमानित टिप्पणी कर मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे हिंदू समाज के लोगों को भारी ठेस पहुंची है।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से फिल्म पर रोक लगाने व सैफ अली खान व फिल्म के निर्देशक अली अब्बास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर मनोज विश्नोई, रंजीत पंवार, नीलम सिंह, गीता चौधरी, सुनील कुमार, कपिल मल्होत्रा, ओमवीर सिंह, विवेक कुमार, विपिन चौहान आदि उपस्थित रहे।


वहीं, हल्दौर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक अभिनेता आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत नीरज दास महाराज, मंडल महामंत्री वरुण प्रताप हनी ने कहा कि वेब सीरीज के निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, निर्देशक अली अब्बास, लेखक गौरव सोलंकी, अभिनेता सैफ अली खान व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर परवेंद्र चौधरी, सुनील विश्वकर्मा, शक्ति चौधरी, हेमंत राजपूत, शलभ चौधरी, दुष्यंत चौहान, सतेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed