फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Municipality employee commits suicide

बिजनौर: नगर पालिका के कर्मचारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले सोशल मीडिया पर बताई वजह

Thu, 31 Oct 2019 02:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Municipality employee commits suicide
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


वहीं युवक ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उसने नगर पालिका के चेयरपर्सन व उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: सिपाही ने पुलिस चौकी में की आत्महत्या, दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदपुर नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले युवक साहिल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। साहिल ने फेसबुक पर लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार चांदपुर नगर पालिका के चेयरपर्सन पुत्र अरशद अंसारी व उनके चमचे यूनुस व फकरु हैं। 

मृतक युवक ने आगे लिखा कि उनके कहने पर उसने नगर पालिका में काम किया था। लेकिन अब पैसे देने का नंबर आया तो वे उसे पुलिस की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed