यूपी: चालक सहित चारों युवकों के शव बरामद, मचा कोहराम, हादसे के बाद नहर में समा गई थी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भागूवाला के निकट नहर में समाई टैक्सी में सवार चालक सहित चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने सोमवार को नहर से चारों शव बरामद कर लिए।
देहरादून से प्राइवेट टैक्सी से चार युवक टैक्सी चालक के साथ नजीबाबाद से होकर सतपुली में विवाह समारोह में जा रहे थे। रविवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त होकर उनकी कार भागूवाला के निकट पूर्वी गंग नहर में गिर गई थी। गांव सतपुली निवासी रोहित ने तैरकर अपनी जान बचाई थी। रोहित की सूचना पर चालक सहित नहर में डूबे चार लोगों को गोताखोरों की मदद से तलाश कराया गया। पीएसी के गोताखोरों और मंडावली थाने के सिपाहियों ने रविवार को दिनभर रेस्क्यू किया। रात में अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया था।
सोमवार सुबह सात बजे फिर रेस्क्यू शुरू हुआ। गांव सिमाल पिनानी पौड़ी गढ़वाल निवासी सचिन (22 वर्ष), अजय (24 वर्ष) और प्रभात (23 वर्ष) के शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूरी पर बरामद हुए, जबकि टैक्सी चालक कौशब (30 वर्ष) निवासी लंगौणी उखीमठ का शव दो किलोमीटर दूरी पर सीतावाली नहर पुल के पास मिला।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में समाई, तीन दोस्तों की मौत, घूमने जा रहे थे हरिद्वार
सूचना पर एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर नहर में समाई टैक्सी को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाया।
टैक्सी के शीशे टूटे हुए थे और उसमें सवार कोई भी यात्री न मिलने से प्रशासन ने तत्काल चालक सहित चार लोगों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए। पीएसी के गोताखोर घटनास्थल पर लापता लोगों की तलाश में जुटे थे।
सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतकों के परिजन भी बिजनौर पहुंच गए। चारों के परिवार में कोहराम मच गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/