{"_id":"5edd244900c5977c53798665","slug":"bijnor-health-minister-atul-garg-arrived-for-surprise-inspection-at-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, गंदगी देख भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, गंदगी देख भड़के
Sun, 07 Jun 2020 11:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने रविवार को बिजनौर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय के शौचालयों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सीएमएस को शीघ्र ही सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में सब कुछ ठीक पाया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को अपने पास से 100-100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
अतुल गर्ग ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी और इंडोर वॉर्ड का निरीक्षण किया तो वहां शौचालय-बाथरूम में गंदगी देख नाराजगी जताई। इसी बीच कुछ मरीजों ने दूध न मिलने की शिकायत भी की तो मंत्री ने सीएमएस को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कोविड आइसोलेशन वार्ड, जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां मिली साफ-सफाई की तारीफ की। कोविड-19 के समय यहां हो रही सामान्य डिलीवरी के साथ सिजेरियन भी होने पर उन्होंने यहां के चिकित्सकों को सम्मान का पात्र बताया।
इसके बाद यहां से अपने काफिले के साथ अमरोहा निरीक्षण के लिए निकल गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, एसडीएम सदर बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।