फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Haider abbas said Ayodhya never had a mosque, now there should be a Ram temple

हैदर अब्बास बोले- अयोध्या में कभी मस्जिद थी ही नहीं, कहा- बनना चाहिए 'राम मंदिर'

Sat, 24 Nov 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, Haider abbas said Ayodhya never had a mosque, now there should be a Ram temple
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर ही बनना चाहिए। श्रीराम 100 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। मुस्लिम समाज श्रीराम मंदिर निर्माण में हिंदू भाइयों के साथ है। यह बात उन्होंने शनिवार को बिजनौर जनपद में कही। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अयोध्या में हमेशा से श्रीराम मंदिर था। वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं। कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मस्जिद बनाने का कोई औचित्य नहीं है। अगर वहां मस्जिद बन भी जाती है तो वहां की गई नमाज को खुदा कबूल नहीं करेगा। इस्लाम में किसी धर्मस्थल को तोड़कर मस्जिद बनाने को गलत बताया गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। पूरे देश की जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास को देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा ने उज्ज्वला योजना, विद्युतीकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं। भाजपा की सभी योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को भी मिला है।

विज्ञापन

कहा कि मुस्लिमों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान किया था। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से मुस्लिम वोट देंगे। महागठबंधन होने के कोई आसार नहीं हैं। अगर महागठबंधन हो भी गया तो भी वोट तो जनता देगी। कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए राफेल खरीद मुद्दे को देश की जनता समझ गई है। यह देश की रक्षा के लिए किया गया सबसे बड़ा फैसला है। इस दौरान प्रदेश मंत्री इमरान हैदर जैदी, महानगर अध्यक्ष आशीष जैन, जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, कय्यूम राईन, रिहान शेख, रईस हैदर, जीवन सरदार, अमजद अली, डॉ. शोएब खान, मुकीम, मइन्नुदीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed