फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Fast rain and hailstorm in Western UP and, two killed by lightning

कई परिवारों के लिए काल बनकर आया गुरुवार का दिन, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

Thu, 14 Feb 2019 04:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, Fast rain and hailstorm in Western UP and, two killed by lightning
बिजली गिरने से तीन की मौत - फोटो : Agency

पश्चिमी यूपी में गुरुवार का दिन कई परिवारों के लिए काल बनकर आया। मेरठ, बिजनौर, बागपत, सहारनपुर और शामली में सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका सहित चार लोगों की मौत हो गई। मेरठ और बागपत में बिजली गिरने से घरों के उपकरण भी फुंक गए। कई परिवार के लोग बाल-बाल बचे। वहीं ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को लाभ मिला है। तो वहीं सरसों, चना, मटर, चारा आदि को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव किशनपुर में गुरुद्वारे के पास साइकिल से घर लौट रहे किसान दरियालाल पुत्र मूलचंद निवासी रामराज की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, बिजनौर में भी बिजली गिरने से एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सहारनपुर में देवबंद के सापला रोड स्थित लकड़ी की आदत में काम कर रहे दो सगे भाइयों के ऊपर बिजली गिरी, इनमें से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक प्रदीप (25 वर्ष) पुत्र धनु निवासी बाबूपुर नगरी रोड मोहल्ला गुलाबपुरा है। 
विज्ञापन


बताया गया कि नहटौर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी सुरेश कुमार (55) जंगल में पराली लेने गए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पहले पराली में आग लगी फिर उसके बाद मौके पर ही किसान की मौत हो गई। वहीं मंडावर थाने क्षेत्र के गांव रामजीवाला में शकील की पुत्री सुहाना (13) जंगल में बकरी चराने गई थी। उसकी भी बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने दिन और रात का तापमान बढ़ा दिया, जिसने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों और राजस्थान से आने वाली हवाओं के टकराव के बीच गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 14 और 15 फरवरी को मौसम में काफी बदलाव दिखेगा। 18 से 20 फरवरी के बीच मौसम ठंडा रहेगा।

बता दें कि बुधवार को हल्के बादलों और धूप के बीच दिन भर आंखमिचौली चलती रही। दिन में मौसम गर्म रहा और हवा शांत रही। सीजन में दूसरी बार बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष ने बताया अफगानिस्तान के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। चक्रवाती हवा का सिस्टम दक्षिणी पाकिस्तान और उसके आसपास बना है। इनके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। अगले तीन दिन पहाड़ों पर उत्तरी पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान है। 18 से 20 फरवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed