फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Farmer commits suicide due to debt of thirty thousand

बिजनौर: तीस हजार के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, खेत में लटका मिला शव

Sun, 17 Nov 2019 10:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Farmer commits suicide due to debt of thirty thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर सलेमपुर हीमपुर दीपा के खादर गांव में कर्ज से परेशान किसान ने खुद ही खेत में शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान 30 हजार रुपये का कर्ज था। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बच्चे जंगल से चारा लेने गए थे। जंगल में  उन्हेँ एक शव वृक्ष पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ दिखा। सूचना पर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने आकर शव को उतारा। शव की शनाख्त रणवीर सिंह (38) निवासी सलेमपुर खादर के रूप में हुई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया रणवीर की पत्नी मायके गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य कोई भी व्यक्ति के यहाँ मौत होने पर गए थे। घर पर केवल बड़ी बेटी थी। रणवीर सिंह तीन ग्रामीणों में सबसे छोटा था। रणवीर की दो बेटियाँ और एक बेटा का रो-रोकर बुरा हाल था।

रणवीर सिंह के बड़े भाई अशोक व पवन ने बताया कि रणवीर के पास लगभग तीन बीघा है जमीन है। उस पर पीएनबी शाखा जलीलपुर का कृषि कार्ड का कर्ज था। इस कारण परेशान रहता था। कहता था कि इतनी जमीन से यह कर्ज कैसे खत्म हो रहा है। एक महीना पूर्व बैंक के कर्मचारी भी रणवीर के घर पर वसूली करने आए थे। उधर, बैंक प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि रणवीर सिंह पर बैंक का 30 हजार का कर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed