{"_id":"6178f8680d9a62615e653cb5","slug":"bijnor-drug-addict-son-attacks-mother-and-sister-mother-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नशेड़ी पुत्र ने मां और बहन पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नशेड़ी पुत्र ने मां और बहन पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर
Wed, 27 Oct 2021 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:27 PM IST
सार
बिजनौर के नजीबाबाद थानाक्षेत्र में एक नशेड़ी पुत्र ने अपनी मां और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद मां की मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस व घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नशेड़ी पुत्र ने बीती रात मामूली बात पर अपनी मां और सगी बहन पर जानलेवा हमला कर डाला। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्री जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी रामपाल के पुत्र शुभम (35) ने बीती रात अपनी मां सविता (45) और बहन चंचल (22) पर लोहे की रॉड से सोते समय जानलेवा हमला कर दिया। रात्रि लगभग 12 बजे हुई घटना में मां व बेटी के सिर पर गंभीर चोटें आने से वे बुरी तरह घायल हो गईं। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बहन चंचल की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : इलाज कराने दिल्ली गया था मालिक, चोरों ने मकान से एक करोड़ का माल किया साफ, डीवीआर भी ले गए साथ
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़, जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक सविता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल चंचल को उपचार के लिए नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने बताया कि आरोपी शुभम मानसिक रूप से बीमार और नशे की प्रवृति में लिप्त है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पिता की ओर से थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला जाब्तागंज में ही करीब दो माह पूर्व एक नशेड़ी युवक ने चाकू से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतारा था। पिता-पुत्र से उसकी बहन के इलाज के लिए पैसे मांग रहा था।