{"_id":"5f81c2d79412e40c6d521d3e","slug":"bijnor-case-filed-against-twelve-people-for-kidnapping-minor-girl-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 10 Oct 2020 07:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
धामपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीजेएम नगीना के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि नगीना निवासी कसीम की पुत्री व अब्दुल्ला के पुत्र तथा धामपुर निवासी आशीष ने दो जुलाई 2020 को नगीना में रिश्तेदारी में रह रही उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहका-फुसलाकर ले जाने में करन सिंह, कमलेश व सचिन तथा अमित, डेविड व उसकी पत्नी के अलावा शेख सराय निवासी अब्दुल्ला, उसका पुत्र गुड्डू व गुड्डू की पत्नी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया न्यायालय के आदेश पर सभी 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/