{"_id":"633888091c58c9108a3989e4","slug":"bigg-boss-16-archana-gautam-of-meerut-has-become-a-contestant-in-bigg-bose","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16 : मेरठ की अर्चना गौतम बनीं बिग बोस में कंटेस्टेंट, शो के दौरान सलमान खान को खूब हंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bigg Boss 16 : मेरठ की अर्चना गौतम बनीं बिग बोस में कंटेस्टेंट, शो के दौरान सलमान खान को खूब हंसाया
Sun, 02 Oct 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:05 AM IST
सार
मेरठ की अर्चना गौतम बिस बोस में कंटेस्टेंट बनी हैं। अर्चना गौतम ने सलमान खान से कहा कि मैं नेता हूं और शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी सांसद से शादी करना चाहती हूं।
विज्ञापन
सलमान खान और अर्चना गौतम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं मेरठ की अर्चना गौतम बिस बोस में कंटेस्टेंट बनी हैं। होस्ट सलमान खान ने दोनों नए कंटेस्टेंट्स के साथ शुक्रवार शाम को शूटिंग की थी। अर्चना गौतम ने शो में सलमान से कहा कि मैं नेता हूं और शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी सांसद से शादी करना चाहती हूं। साथ ही ये अपने लगेज में सिल बट्टा भी लेकर गईं। उन्होंने सलमान खान को खूब हंसाया।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 में इस बार 14 की जगह 16 कंटेस्टेंट्स आने वाली हैं। शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा शुक्रवार शाम को किया गया था। अब फाइनल लिस्ट में पॉलिटिशियन अर्चना गौतम और रैपर एमसी स्टैन का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
विज्ञापन
26 वर्ष की अर्चना गौतम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर और ‘बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए। अर्चना गौतम ने मेरठ से पत्रकारिता की पढ़ाई की।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ
बता दें कि 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। चुनाव में हालांकि उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला