फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big revelation in Khalid murder case, fight happened in a liquor party, then he was pushed in front of a train

दोस्त बने दुश्मन: खालिद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब पार्टी में हुआ झगड़ा, फिर ट्रेन के आगे दे दिया धक्का

Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास हुए खालिद हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खालिद के हत्यारे कोई और नहीं बल्कि उसके ही दोस्त निकले।

विज्ञापन
Big revelation in Khalid murder case, fight happened in a liquor party, then he was pushed in front of a train
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास दो दोस्तों इंतजार व भुरन ने ही खालिद की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की थी। आरोपियों का शराब पार्टी करने के बाद झगड़ा हुआ था। पुलिस ने खालिद की पत्नी मुस्कान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शौकीन गार्डन निवासी खालिद(22) चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसके बाद से परिवार के लोग खालिद की तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ें: टमाटर पर चढ़ा महंगाई का रंग: मेरठ में 100 से 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम, प्याज की कीमतों ने रुलाया 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह राहगीरों ने लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी देखी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान खालिद के रूप में की थी। परिजनों ने खालिद के दो दोस्त इंतजार भूरन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

Big revelation in Khalid murder case, fight happened in a liquor party, then he was pushed in front of a train
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले ट्रैक के पास शराब पी थी। इस दौरान दोनों आरोपियों का किसी बात पर खालिद से झगड़ा हो गया।

आरोपियों ने खालिद को ट्रेन के आगे धक्का दिया। ट्रेन ने खालिद को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने जेल जाने के डर से किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दोनों दोस्तों ने शराब पीकर हुए झगड़े में खालिद को ट्रेन के आगे धक्का दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed