{"_id":"5acf14bd4f1c1bc93d8b4bcc","slug":"big-negligence-gateman-sleeping-on-the-railway-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: फाटक खुला रहा और गेटमैन मारता रहा खर्राटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: फाटक खुला रहा और गेटमैन मारता रहा खर्राटे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बुधवार रात पुट्ठा स्थित रेलवे फाटक पर मालगाड़ी के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, गेट मैन गेट खुला छोड़कर केबिन में खर्राटे मारकर सो गया। उसकी आंख तब खुली, जब मालगाड़ी के चालक ने मालगाड़ी रोकी और वहां जाकर उसे फटकारा।
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रात करीब 11:30 बजे पुट्ठा गेट नंबर 23 का फाटक खुला था। इधर, मेरठ से दिल्ली की तरफ मालगाड़ी रवाना हुई। फाटक से पहले ही मालगाड़ी के चालक ने देखा कि सामने से फाटक पर कुछ वाहन गुजरे हैं तो उसे अहसास हो गया कि फाटक तो खुला है। ऐसे में उसने एहतियात बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लेते हुए मालगाड़ी को रोक लिया। चालक ने सूचना स्टेशन पर दी ताकि पीछे से कोई गाड़ी न भेजी जाए।
विज्ञापन
पढ़ें : दलित आंदोलन: उपद्रव में 15 सिपाहियों के खिलाफ बैठी जांच
विज्ञापन
इसके बाद मालगाड़ी का चालक गेट मैन की खबर लेने पहुंचा तो केबिन बंद मिला। दरवाजा पीटा तो गेट मैन आंखें मलता हुआ बाहर निकला। चालक ने उसे जमकर फटकारते हुए पूछा कि मैसेज मिलने के बाद भी आखिर उसने फाटक बंद क्यों नहीं किया। यदि कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। गेटमैन ने चालक से काफी मान मनोव्वल की। बावजूद इसके चालक ने उसका नाम नोट किया और रेलवे के आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/