फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big clashes in children's quarrel, many injured

बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, कई घायल

Tue, 10 Mar 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Big clashes in children's quarrel, many injured
सरधना। सलावा गांव में सोमवार को कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सलावा गांव निवासी हाशमी पत्नी इस्लामुद्दीन के बच्चे सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उनका पड़ोसी बच्चों से झगड़ा हो गया। उसने बच्चों को डांटकर भगा दिया। जिस पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौच कर दी। मामला बढ़ने पर दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें हाशमी समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। दोनो पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed