फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   big allegation of rakesh tikait said government wanted to killed me in delhi before karnataka

Rakesh Tikait: राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, बोले- कर्नाटक से पहले दिल्ली में हत्या कराना चाहती थी सरकार

Fri, 03 Jun 2022 06:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 06:58 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने का वादा किया था, लेकिन अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
big allegation of rakesh tikait said government wanted to killed me in delhi before karnataka
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। कर्नाटक में हुए हमला सोची समझी साजिश थी। इससे पहले दिल्ली में उनकी हत्या कराने की योजना थी। टिकैत परिवार किसानों के साथ है। एक जाएगा तो दूसरा आएगा। वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उलझने की जगह एकत्रित होने की अपील की।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को पंचायत में किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उलझने का समय नहीं है। सरकार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। कार्यकर्ता व किसान हमला करने की स्थिति में नहीं बल्कि बचाव की मुद्रा में हैं। कहा कि सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है और संगठन के साथ टिकैत परिवार को तोड़ना चाहती है। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। टिकैत परिवार मजबूती से किसानों की आवाज उठाता रहेगा। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बाद नरेश टिकैत किसानों की सेवा में आ गए। यदि, हमारी हत्या हो जाती है तो आगे भी टिकैत परिवार किसानों के साथ रहेगा। टिकैत परिवार पीछे नहीं हटेगा, अभी टिकैत परिवार में 17-18 लोग और हैं, जो इस संगठन को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने का वादा किया था, लेकिन अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 10 साल से अधिक अवधि वाले ट्रैक्टर गाड़ी को रोका जा रहा है। इसके लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है। यह ट्रैक्टर का रुख दिल्ली के बजाय लखनऊ को भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी संगठन का करें विस्तार

किसान पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार करें। अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं। सदस्य बनने का शुल्क दस रुपये है। उन्होंने कहा कि सरकार संगठन के लोगों को आपस में लड़ाकर संगठन को कमजोर करना चाहती है। अलग-अलग अध्यक्ष बनाकर राजनीति की जा रही है। यदि, आपस में उलझे रहे तो सरकार हत्या करा देगी।

कर्नाटक में योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया। कविता कन्नड़ तो युद्धवीर अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे थे। वहां, होने वाली वार्ता सरकार के खिलाफ नहीं थी। संगठन की मीटिंग चल रही थी। सरकार ने इससे पहले दिल्ली में उनकी हत्या कराने की साजिश रची थी। लेकिन, नाकाम रही। मेरठ क्रांतिकारी धरती है, यहां सभी लोग एकजुट हुए हैं और सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। तभी सरकार से लड़ा जा सकेगा। -राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed