फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big action on Haji Iqbal in Sexual Assault case, attachment notice pasted at Mirzapur residence

हाजी इकबाल पर कसा शिकंजा: दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा

Wed, 28 Sep 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला,उसके भाई, बहनोई व तीन बेटों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

विज्ञापन
Big action on Haji Iqbal in Sexual Assault case, attachment notice pasted at Mirzapur residence
हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपार में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला,उसके भाई, बहनोई व तीन बेटों के खिलाफ नाबालिग युवती के साथ षड्यंत्र कर बलात्कार एवं अन्य मामलों में महिला थाने में दर्ज मुकदमों में न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

विज्ञापन


21 जून को महिला थाने में एक युवती द्वारा हाजी इकबाल,उसके भाई महमूद अली, बहनोई दिलशाद व तीन बेटों जावेद, अलीशान, अफजाल के खिलाफ नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने, मारपीट, दुष्कर्म, षड्यंत्र करने व घर में बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग या रंजिश: तालिबानी तरीके से दीपक का कत्ल, शव देख कांपी रूह, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में न्यायालय के आदेश पर सीओ मुनीश चंद्र, कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, थाना बेहट प्रभारी बृजेश पांडे, उप निरीक्षक सतीश यादव, हथनीकुंड चौकी इंचार्ज संदीप सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद नैन भारी पुलिस फोर्स लेकर हाजी इकबाल के सहारनपुर-विकास नगर हाईवे पर स्थित मिर्जापुर आवास पर पहुंचे।

टीम ने यहां न्यायालय के आदेश पर उसके एवं उसके बहनोई दिलशाद के आवासों पर पहुंचकर धारा 82 की कार्रवाई के अंतर्गत कुर्की के आदेश एलाउंसमेंट कराते हुए मुनादी कराकर चस्पा कराए।

सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के तहत आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो मकान की कुर्की करते हुए संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed