{"_id":"62bc0f0ab3b7fb65805ed3c6","slug":"big-action-in-meerut-sog-team-raided-the-dairy-and-caught-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Action: मेरठ में एसओजी टीम ने डेयरी में छापा मारकर पकड़े हथियार, गुपचुप की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Action: मेरठ में एसओजी टीम ने डेयरी में छापा मारकर पकड़े हथियार, गुपचुप की कार्रवाई
Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल मे एसओजी की टीम ने पशु डेयरी में छापेमारी कर असलाह बरामद किया था। बुधवार को भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए पशु डेयरी में पहुंची।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव स्थित जंगल मे मंगलवार को एसओजी की टीम ने पशु डेयरी में छापेमारी कर असलाह बरामद किया था। एसओजी टीम ने मौके से डेयरी संचालक प्रमोद निवासी पांचली बुजुर्ग व एक मजदूर को हिरासत में लिया था। पुलिस इन्हें अपने साथ लेकर गई थी। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने पशु डेयरी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार: खेत में तड़पती मिली दो दिन की मासूम, रिक्शा चालक बना मसीहा, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
पांचली बुजुर्ग गांव में बुधवार को सरूरपुर थाना पुलिस ने डेयरी में पहुंचकर जांच पड़ताल की और डेयरी का ताला खुलवाकर पशुओं के चारे की व्यवस्था कराई। बता दें कि मंगलवार को एसओजी की छापेमारी के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं पशु डेयरी में हथियार रखने के मामले में स्थानीय सफेदपोश नेता की संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है। हालांकि पूरे मामलें में छापेमारी के दौरान एसओजी की टीम ने स्थानीय पुलिस से दूरी बनाकर रखी और गुपचुप तरीके से छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया। वहीं थाना पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।