मुजफ्फरनगर: दरोगा को गोली मारकर कुख्यात रोहित को छुड़ाने में शामिल भूपेंद्र बाफर समेत चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में दरोगा को गोली मारकर फरार होने वाले कुख्यात रोहित को संरक्षण देने के मामले में कुख्यात भूपेंद्र बाफर को पुलिस समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि रोहित को पुलिस कस्टडी से भगाने में भूपेंद्र का अहम रोल रहा है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र से भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर व मेरठ पुलिस कुख्यात रोहित की तलाश में जुट गई है। इससे पहले पुलिस मुजफ्फरनगर के जंगल भी छान चुकी है लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका जबकि पुलिस जांच में सामने आया कि कुख्यात सांडू पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद कई घंटे तक मुजफ्फरनगर जिले में ही मौजूद था।
पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भूपेंद्र ने ही पुलिस कस्टडी से फरार होने में रोहित की मदद की थी। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास सफेद रंग की वरना कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी शातिर अपराधी रोहित उर्फ सांडू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए।
पुलिस के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मिर्जापुर के दरोगा दुर्ग विजय सिंह घायल हो गए। उनकी दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
शातिर अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में जेल में बंद था। जिसे यहां से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। एक मुकदमे की पेशी पर शातिर को यहां एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेश करने के लिए मिर्जापुर पुलिस लेकर आई थी।
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बाफर और सुशील मूंछ में छत्तीस का आंकड़ा है। आरोपियों ने दरोगा दुर्ग विजय सिंह की हत्या कर कुख्यात रोहित को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था।