फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhupendra Bafar arrested for protecting infamous Rohit, who shot dead Darooga

मुजफ्फरनगर: दरोगा को गोली मारकर कुख्यात रोहित को छुड़ाने में शामिल भूपेंद्र बाफर समेत चार गिरफ्तार  

Sat, 13 Jul 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Bafar arrested for protecting infamous Rohit, who shot dead Darooga
भूपेंद्र बाफर समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में दरोगा को गोली मारकर फरार होने वाले कुख्यात रोहित को संरक्षण देने के मामले में कुख्यात भूपेंद्र बाफर को पुलिस समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि रोहित को पुलिस कस्टडी से भगाने में भूपेंद्र का अहम रोल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र से भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर व मेरठ पुलिस कुख्यात रोहित की तलाश में जुट गई है। इससे पहले पुलिस मुजफ्फरनगर के जंगल भी छान चुकी है लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका जबकि पुलिस जांच में सामने आया कि कुख्यात सांडू पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद कई घंटे तक मुजफ्फरनगर जिले में ही मौजूद था।

विज्ञापन

पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भूपेंद्र ने ही पुलिस कस्टडी से फरार होने में रोहित की मदद की थी। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास सफेद रंग की वरना कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी शातिर अपराधी रोहित उर्फ सांडू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए।

पुलिस के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मिर्जापुर के दरोगा दुर्ग विजय सिंह घायल हो गए। उनकी दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शातिर अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में जेल में बंद था। जिसे यहां से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। एक मुकदमे की पेशी पर शातिर को यहां एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेश करने के लिए मिर्जापुर पुलिस लेकर आई थी।

Bhupendra Bafar arrested for protecting infamous Rohit, who shot dead Darooga
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि सुशील मूंछ पर हमला करने के लिए सुपारी किलर रोहित को फरार कराया गया था। फरारी में शामिल रहे भूपेंद्र बाफर समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बाफर और सुशील मूंछ में छत्तीस का आंकड़ा है। आरोपियों ने दरोगा दुर्ग विजय सिंह की हत्या कर कुख्यात रोहित को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed