फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army workers have sent memorandum to the President of country

भीम आर्मी पदाधिकारियों पर गैंगस्टर लगाने पर भड़के कार्यकर्ता, मुकदमे निरस्त कराने की मांग

Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers have sent memorandum to the President of country
भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने चार पदाधिकारियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें गैंगस्टर के झूठे मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की गई।

विज्ञापन


भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि संगठन बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचारों और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर और मुनकाद की तस्वीर लगा पोस्टर हो रहा वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ राजनैतिक लोग भीम आर्मी पदाधिकारियों के खिलाफ रंजिश रखने लगे हैं। इसी राजनैतिक रंजिश के कारण राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, शिवम व राजन गौतम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि इन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। इसलिए मामले को संज्ञान में लेते हुए गैंगस्टर का झूठा मुकदमा निरस्त किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, अंकित प्रक्षित गौतम, राहुल कुमार, श्रवण कुमार, आदित्य बर्मन, अतुल, शान बर्मन, सहेंद्र कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed