फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posters of Chandrashekhar and Munquad Ali picture are going viral on social media

सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर और मुनकाद की तस्वीर लगा पोस्टर हो रहा वायरल 

Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Posters of Chandrashekhar and Munquad Ali picture are going viral on social media
मुनकाद अली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बसपा में चल रही उठापटक के बीच सोशल मीडिया पर चल रही एक पोस्ट ने पार्टी में खलबली मचा दी है। पोस्ट में बसपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की फोटो है। जिसमें लिखा है कि चंद्रशेखर बसपा की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन


16 नवंबर को ज्वाइन करने की है चर्चा 

वायरल मैसेज के अनुसार 16 नवंबर को चंद्रशेखर बसपा ज्वाइन करेंगे। यदि चंद्रशेखर बसपा ज्वाइन नहीं करते हैं तो भीम आर्मी के तमाम समर्थक बसपा के साथ कार्य करने की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन


मेरे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है : मुनकाद

इस पूरे मामले पर मुनकाद अली ने पत्र जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर उन्हें और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को लेकर षड्यंत्र के तहत पोस्ट डाली गई है। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। वह आज जो भी हैं बसपा अध्यक्ष बहन मायावती की बदौलत हैं। 30 सालों से बसपा में पूरी निष्ठा के साथ जुड़ा हुआ हूं। पार्टी में विभिन्न पदों के साथ राज्यसभा सदस्य रहा। सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट उनके खिलाफ दुष्प्रचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed