चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की रिहाई के लिए 19 अगस्त को दिल्ली में धरना देगी भीम आर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी चीफ एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका अवधि बढ़ाए जाने के बाद भीम आर्मी दिल्ली के संसद भवन पर 19 अगस्त को धरना देगी। गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रासुका शासन ने तीन माह के लिए बढ़ा दी है।
19 अगस्त को संसद भवन पर करेंगे प्रदर्शन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की अवधि को एक बार फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है जो दो नवंबर तक प्रभावी रहेगी।। यह चौथी बार है जब रासुका अवधि बढ़ाई गई है। इससे भीम आर्मी के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया है। चंद्रशेखर की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने 19 अगस्त को संसद भवन दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
इस धरना प्रदर्शन में न सिर्फ सहारनपुर और आसपास के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है, बल्कि अन्य राज्यों से भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने बताया कि रासुका की अवधि को बार-बार बढ़ाया जा रहा है। चंद्रशेखर को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा। उनकी रिहाई इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा है। इसके अलावा बहुजन समाज को न्याय दिलाने, जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा कराए जाने एवं संविधान बचाए जाने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/