रविदास मंदिर गिराने का मामला: चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी ने निकाला मौन जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मंगलवार को भीम आर्मी कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से मौन जुलूस निकाला। जुलूस पुलिस लाइन, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचा। जहां एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें: मंदिर गिराने का मामला: दिल्ली के लिए रवाना हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
वहीं जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने ऐतिहासिक संत रविदास मंदिर को तोड़ा गया। दिल्ली विकास प्राधिकरण के गठन से पूर्व की मंदिर की भूमि को प्राधिकरण ने अपनी बताकर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है और ध्वस्तीकरण के आदेश करा लिए। सुप्रीम कोर्ट ने इसका परीक्षण भी नहीं कराया। प्राधिकरण के अधिकारी साजिश के तहत इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गए। मंदिर तोड़ने का विरोध करने पर गत 21 अगस्त को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर सहित 95 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे संत रविदास के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सत्ता के लोग लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र स्थापित करना चाहते हैं। बहुजन समाज के लोगों में इससे आक्रोश व्याप्त है। उनकी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए उसी स्थल पर मंदिर निर्माण कराया जाए और गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा कराया जाए।
बताया गया कि ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव विजय कुमार, रजत सिंह खेड़ा, प्रदीप माही, अविनाश, सुंदरलाल, विनय, रवि वर्मा, अंकित, सोनू, अमरदीप, महताब, आफताब शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: भीम आर्मी का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़े गए संत रविदास मंदिर के निर्माण की मांग
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
भीम आर्मी के जुलूस को लेकर शहर में सतर्कता बरती गई। सदर कोतवाली से दिल्ली रोड पर अर्द्धसैनिक बल ने पैदल मार्च किया। हकीकतनगर, कलक्ट्रेट और मंडलायुक्त कार्यालय पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/