फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakuyu has ruckus when wheat of farmers stopped on Shamli and Haryana border

किसानों का गेहूं रोकने पर भाकियू का हंगामा, फिर ऐसे सुलझा मामला, अब ऑनलाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 15 May 2020 06:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakuyu has ruckus when wheat of farmers stopped on Shamli and Haryana border
किसानों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की पानीपत मंडी में गेहूं बेचने जा रहे किसानों को पहले यूपी सीमा और फिर बाद में हरियाणा सीमा पर रोक लिया गया। इससे नाराज भाकियू नेताओं ने हंगामा किया। राकेश टिकैत की प्रशासन और हरियाणा के अफसरों से फोन पर बात हुई। इसके बाद हरियाणा के अधिकारियों की किसान नेताओं से वार्ता के बाद मामला सुलझा।

विज्ञापन


शामली जिले में शुक्रवार को कई स्थानों के किसान अपना गेहूं हरियाणा की पानीपत मंडी में बेचने जा रहे थे। आरोप है कि यमुना पुल पर कैराना तहसील प्रशासन की टीम ने गेहूं रोक दिया। किसानों से गेहूं को जिले के ही गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने को कहा गया। किसानों ने भाकियू नेताओं को फोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आदि भाकियू नेता मौके पर पहुंच गए और गेहूं रोकने पर अफसरों से नाराजगी जताई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत को भी सूचना दे दी गई। टिकैत की डीएम और एसपी से बात हुई। इसके बाद एसडीएम कैराना आदि ने मौके पर पहुंचकर किसानों का गेंहू हरियाणा के लिए निकाल दिया, लेकिन हरियाणा की सीमा में जाते ही पानीपत जिले के अफसरों ने किसानों की ट्रॉलियां रोक दी। किसानों ने फिर भाकियू नेताओं को सूचना दी तो वह गुस्सा गए और मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राकेश टिकैत को पूरा मामला बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के अनुसार राकेश टिकैत ने सीधे पानीपत के प्रशासनिक अफसरों से बात की और नाराजगी जताई। कुछ ही देर बाद पानीपत के मंडी समिति सचिव, वहां के थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की।

यह भी पढ़ें: बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'

हरियाणा के अफसरों से वार्ता के बाद सुलझा मामला 

भाकियू नेताओं के अनुसार पानीपत के मंडी अधिकारियों ने बताया कि वह लोग यूपी का गेहूं खरीदने से मना नहीं कर रहे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उनके यहां मंडी में भीड़ ना हो इसलिए सोशल डिस्टेसिंग की वजह से गेहूं बेचने वाले किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्टर्ड किसान का गेहूं किस दिन खरीदा जाएगा। उससे पहले ही किसान पर फोन या एसएमएस से सूचना आ जाएगी। उस दिन वो अपना गेंहू लाकर बेच सकता है। इसलिए यूपी के किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें और जिस दिन उनका नंबर आएगा वो गेहूं लाकर बेच सकते हैं। उनकी बातों से किसान और भाकियू नेता संतुष्ट हो गए और मामला सुलझ गया। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसान वहां गेहूं ले जाएंगे।

टिकैत के आने की सूचना से मची बैचेनी

दरअसल, गेहूं रोकने की सूचना पर भाकियू नेता राकेश टिकैत के मौके पर पहुंचने का शोर मच गया। प्रशासन तक बात पहुंची तो एसपी ने उनसे बात की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रशासन स्तर से भी प्रयास किए गए, जिसके बाद राकेश टिकैत को भी अवगत कराया गया। इसके बाद प्रशासन ने उनका आना किसी तरह रुकवाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed