{"_id":"5f9fd3ca8ebc3ec5ee58caba","slug":"bhakiyu-workers-has-started-indefinite-protest-in-collectorate-office-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, किसानों ने चढ़ाई कढ़ाई, ये हैं प्रमुख मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, किसानों ने चढ़ाई कढ़ाई, ये हैं प्रमुख मांगें
Mon, 02 Nov 2020 03:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य बकाया भुगतान, गन्ना रेट और बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने कलेक्ट्रेट में ही कढ़ाई चढ़ा दी है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान किसानों ने गन्ना मूल्य 450 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। साथ ही बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं किसानों ने कलेक्ट्रेट में ही कढ़ाई चढ़ा दी है। किसानों ने एलान कर दिया है कि जब तक मांग नहीं मानी जायेगी। तब तक धरना खत्म नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम का फिर बड़ा बयान, अखिलेश-राहुल पर भी कसा तंज
विज्ञापन
भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। पिछले साल का भी गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ है। चालू पेराई सत्र का गन्ना रेट घोषित नहीं किया है। धान का रेट 1000 से 1100 रुपये ही मिल पा रहा है। किसानों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
उधर, बिजनौर जनपद में भी भाकियू का कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने गन्ना भुगतान, गन्ने के दाम में बढ़ोतरी, बिजली बिल बढ़ोतरी कम हो और किसान कानून वापस कराने की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/