फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu (Tomar) to march to Lucknow on November 3

Meerut News: भाकियू (तोमर) का 3 नवंबर को लखनऊ कूच

Tue, 27 Oct 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (Tomar) to march to Lucknow on November 3
डीआरएम से नौचंदी ट्रेन में मांगी यात्रा सुविधा
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के किसान 3 नवंबर 2026 को लखनऊ के लिए कूच करेंगे। वे अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करेंगे। किसान यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक से आवश्यक रेल सुविधाएं और यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में यह कूच होगा। किसान 4 नवंबर 2026 को वापस लौटेंगे। मेरठ के जिला अध्यक्ष आकिल राणा ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर यह मांग की है। सिटी और कैंट स्टेशन मास्टर को डीआरएम को दिए ज्ञापन में किसानों की यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। सहारनपुर से पांच अतिरिक्त कोच जोड़ने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष आकिल राणा, ब्लॉक अध्यक्ष अब्बास सैफी, अभिषेक चौधरी,ख् साकिब चौहान, राशिद राणा, हाजी मुस्तकिम, हाजी खलील, मोहम्मद सुल्तान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुंसफ अली, समी अहमद, इमरान खान, अकरम खान, इंतजार देशवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed