फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Tomar has protest on highway in many districts of Western UP against Lakhimpur kheri incident and agriculture law

केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: लखीमपुर खीरी घटना का पश्चिमी यूपी में विरोध जारी, कई जिलों में किया चक्का जाम

Wed, 13 Oct 2021 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Oct 2021 10:41 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के जिलों में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने लखीमपुर खीरी घटना के विरोध और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों में हाईवे पर चक्का जाम किया।

विज्ञापन
Bhakiyu Tomar has protest on highway in many districts of Western UP against Lakhimpur kheri incident and agriculture law
हाईवे पर किसानों का चक्का जाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध और किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और सहारनपुर जिलों चक्का जाम किया। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किसानों के साथ मुजफ्फरनगर के छपार में नेशनल हाईवे पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देने, उनकी स्मृति में शहीद स्मारक बनवाने, केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त करने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, डीजल-पेट्रोल, गैस की कीमत कम करने, विद्युत की दर कम करने व बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के दिलाने की मांग की। इसके अलावा मंसूरपुर तिराहे जाम लगाकर मुजफ्फरनगर-बड़ौत और बड़ौत शाहपुर-मार्ग यातायात अवरुद्ध कर दिया। खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर भी जाम लगाया। जिले में छह मार्गों पर दो घंटे तक जाम लगाया गया। 
विज्ञापन


शामली में लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध, भाजपा के मंत्री को बर्खास्त करने और मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बुधवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित कैराना बाईपास तिराहे पर जाम लगाया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार की चक्का जाम करने को लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। कैराना बाईपास पर चक्का जाम के बाद गोल्ड कीज स्कूल के सामने पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर शामली की ओर से आने वाले वाहनों को फोरलेन के पुल की बराबर में बने सर्विस रोड से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

बागपत में भाकियू तोमर ने बुधवार को सरूरपुर में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसान धरना देकर नेशनल हाईवे पर ही बैठे रहे। इससे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई तो पुलिस ने ट्रैफिक वन-वे कराकर आवागमन कराया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट से जुड़े किसानों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी सहित अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक दून हाईवे की एक लेन पर जाम लगाकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बेहट को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

मेरठ के सरधना में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिलाने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर नानू पुल पर मेरठ-करनाल हाईवे और गंगनहर पटरी मार्ग पर चक्का जाम किया। उन्होंने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। भाकियू तोमर के मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दोपहर एक बजे किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम व सीओ को संयुक्त रूप से सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed