{"_id":"5b3e2d2e4f1c1bc2248b4aef","slug":"bhagwa-sena-said-if-this-love-jihad-is-not-what-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा सेना ने कहा- ये लव जेहाद है, तेजी से वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा सेना ने कहा- ये लव जेहाद है, तेजी से वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है। एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भगवा सेना का कहना है कि यह लव जेहाद का मामला है।
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। कोतवाली शहर क्षेत्र में व्हाट्सएप पर पिछले कई दिनों से युवती की आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे है। वीडियो कोतवाली शहर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में युवक ने स्वयं बनाई है। कोतवाली क्षेत्र ही नहीं आसपास के गांवों में युवकों के मोबाइल फोन में वीडियो देखी जा रही है। युवक एक विशेष संप्रदाय का बताया गया है जबकि युवती दूसरे समुदाय की है। वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने अपने घर से निकलना बंद कर दिया है। बदनामी के डर से परिजन खामोश हैं। मामला दो समुदाय ये जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें : लव जेहाद: खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बता प्रेम जाल में फंसाया, फिर दो साल तक दुष्कर्म
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। कोतवाली में भी अभी तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। मामले की जांच कराकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि यह मामला सीधे लव जेहाद से जुड़ा हुआ है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/