फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhagat singh wala fir dil me hum tufan rakhte hai

भगत सिंह वाला फिर दिल में हम तूफान रखते हैं...

Mon, 26 Nov 2018 02:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 26 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh wala fir dil me hum tufan rakhte hai
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
 त्यागी कल्याण समिति के तत्वाधान में राजवंश भवन डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में रविवार दोपहर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष उदयवीर त्यागी ने अपनी चाची चमेली देवी और चाचा धर्मवीर सिंह त्यागी की स्मृति में कराया। सम्मेलन का संयोजन राधेश्याम त्यागी और अध्यक्षता वरिष्ठ कवि बिजेंद्र सिंह ‘परवाज’ ने की। मुख्य अतिथि रिटायर डीएसपी तपेश्वर दयाल त्यागी और उद्योगपति उमेश त्यागी रहे। कवि सम्मेलन का संचालन कवयित्री शुभम त्यागी ने किया।
 इस मौके पर कवि चरण सिंह स्वामी ने कविता सुनाई कि ‘हम कितना दर्द लिए फिरते हैं अपने-अपने सीने में, शेर कहां अब रहां पर मरने औरर जीने में’। नादां मेरठी ने कहा कि ‘वो फेंकता रहा अल्फाज के पत्थर मुझ पर, मैं टूटता ही रहा रोज आइनों की तरह’। साहिबाबाद से आए बीके वर्मा शौदी ने सुनाया कि ‘ऐ दोस्त, हम उस बात के कायल ही नहीं हैं, जो बात सलीके से अदा हो नहीं सकती’।
विज्ञापन

वहीं नंदिनी हर्ष ने कविता सुनाई कि ‘नहीं सूरत बनी ऐसी हमीं को छीन ले हमसे, हमारे दिन के सब निर्णय हमारे ही हवाले हैं’। बिजेंद्र परवाज ने सुनाया कि ‘तेरे प्यार की प्यास किसको नहीं है, किसे साथ लेगा किसे छोड़ देगा’। कवयित्री शुभम त्यागी ने कविता सुनाई कि ‘श्रद्घा सुमन अर्पित कर लें आओ मिलकर हम, साथ नहीं कुछ जाता है, कर्म यहां रह जाता है’।  संजीव त्यागी ने पाठ किया कि ‘नेताजी के शब्दों का सम्मान करते हैं, भगत सिंह वाला फिर दिल में हम तूफान रखते हैं, सरहद पर दुश्मनों की मौत का सामान हैं हम भी, कफन सिर पर और दिल में हिंदुस्तान रखते हैं’। इसके अलावा अशोक पंकज, नरेंद्र कुमार त्यागी ठठेरा और राधेश्याम त्यागी ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed