{"_id":"5e443cd38ebc3ee5b04800a3","slug":"beti-padhao-beti-bachao-by-putting-sticker-on-vehicles-the-message-will-be-given-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश... अब लोगों को इस नए तरीके से किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश... अब लोगों को इस नए तरीके से किया जाएगा जागरूक
Wed, 12 Feb 2020 11:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को धार देने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से करीब 1500 सरकारी और प्राइवेट वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगवाए जाएंगे। लोगों को स्टीकर के माध्यम से बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए जागरूक कर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह अभियान आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़े शहरों से लेकर गांवों तक में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि बेटियों का कोख में कत्ल होने से बचाया जा सके। जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में ही वाहनों पर भी स्टीकर लगाए जाएंगे। सरकारी वाहनों से लेकर प्राइवेट वाहनों पर स्टीकर लगेंगे। इसके लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों को कामकाज तक सीमित न रखें, उनको उच्च शिक्षा दिलाएं
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेटियां लक्ष्मी स्वरूपा होती हैं। सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। शासन के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए शुरुआत में सरकारी और प्राइवेट वाहनों पर 1500 स्टीकर लगवाए जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/