फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   beheaded dead body of a boy found in Meerut today, identified after three hours

Murder: मेरठ में नहीं थम रहा अपराध, फिर मिली सिर कटी लाश, तीन घंटे बाद हुई शव की पहचान

Tue, 27 Sep 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Sep 2022 12:29 PM IST
सार

मेरठ में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या की घटनाएं यहां आम हो रही हैं। मंगलवार सुबह परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव की पहचान करा पाई। फिलहाल शव से गायब गर्दन को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
beheaded dead body of a boy found in Meerut today, identified after three hours
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम खजूरी में मंगलवार को सिर कटा युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन तीन घंटे बाद मृतक की पहचान क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस शव से गायब सिर को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार शव के पास से एक मोबाइल भी मिला है, जिससे दोनों सिमकार्ड गायब हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे ग्राम खजूरी निवासी मुनकाद व शाहरुख भैंसा-बुग्गी लेकर पशुओं का चारा लेने अपने खेतों पर जा रहे थे। जैसे ही वह खजूरी-लालपुर के बीच चकरोड़ से अपने खेत पर पहुंचे तो चकरोड़ के बीचों बीच खून पड़ा मिलने पर दोनों युवकों ने अपनी भैंसा बुग्गी रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद वे उतरकर छानबीन करते हुए आगे बढ़े तो केवल 20 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में सिर कटा शव दिखाई दिया। सिर कटी लाश देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। दोनों बिना चारा लिए ही घर वापस लौट आए और ग्रामीणों को सिर कटा शव मिलने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व आसपास गांव के लोग शव को देखने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने तकरीबन दो घंटे तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद गांव के युवकों द्वारा मोबाइल पर सिर कटी लाश की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। 

हाथ में लगी चोट से हुई शव की पहचान
इसके बाद शव की पहचान कपड़े, बेल्ट व हाथ में चोट से दीपक पुत्र धीरेंद्र के रूप में हुई। दीपक की हत्या की सूचना पर पिता धीरेंद्र मौके पर पहुंचे और फूट-फूट कर रोने लगे। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं सिर कटे शव की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात मौके पर पहुंचे तथा परिवार के लोगों से जानकारी ली और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने एसपी देहात से मृतक का सिर ढूंढने की मांग की।

वहीं पुलिस आसपास के खेतों में दीपक के शव से गायब सिर की तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग जोड़कर चल रही है। ग्रामीणों ने बताया दीपक के पिता धीरेंद्र उर्फ भगत जी एक जमीदार हैं और गांव के एक सम्मानित व्यक्ति हैं, वहीं मृतक दीपक नशे का आदी है वही पिता ने एसपी देहात को बताया बेटा दो दिन से घर से गायब था, परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed