फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beaten up in two side in police station in case of marriage breakdown at Meerut city

कहीं सगाई तो कहीं शादी से चंद घंटों पहले टूटा रिश्ता, थाने में हुई मारपीट, पढ़िए- आखिर क्या है माजरा

Wed, 26 Feb 2020 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Feb 2020 12:46 AM IST
सार

कहीं सगाई से पहले तो कहीं शादी के दो दिन पहले ही शादी टूट गई। जानिए आखिर क्या है माजरा...

विज्ञापन
Beaten up in two side in police station in case of marriage breakdown at Meerut city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में देहात क्षेत्र के दो गांवों में शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया। दौराला क्षेत्र के एक गांव में युवक दूसरी जगह सगाई की तैयारी कर रहा था। इसका पता चलते ही युवक की पहली पत्नी ने फोन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे दी। इससे युवक डर के कारण घर से चला गया। मंगलवार को दूसरी जगह से युवती पक्ष के लोग सगाई लेकर आ गए। जब उन्हें मामला का पता चला तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। वहीं रोहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी हापुड़ निवासी युवती से तय हुई थी। युवती ने शादी से दो दिन पहले युवक से कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। इसलिए शादी नहीं कर सकती। युवक पक्ष ने विरोध जताया तो लड़की पक्ष ने दहेज के मामले में फंसाने की धमकी दी। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों ही जगह रिश्ता टूट गया। अगली स्लाइडों दोनों मामलों का पूरा अपडेट जानिए-

विज्ञापन

शादी की तो करा दूंगी रिपोर्ट

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सगाई समारोह के दौरान युवक व युवती पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। थाने में भी मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। युवक ने वहीं पर युवती से प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। कुछ समय पहले परिजनों ने युवक का रिश्ता लावड़ क्षेत्र निवासी युवती से कर दिया। मंगलवार को सगाई समारोह होना था। इसकी जानकारी चंडीगढ़ में युवक की पत्नी को हो गई। उसने सोमवार रात को ही फोन कर युवक को जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद युवक घर से चला गया। सुबह जब युवक घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पड़ोसी दो युवकों के खिलाफ युवक को लापता करने की तहरीर दे दी। दोनों युवकों ने परिजनों को सच्चाई बता दी। वहीं दोपहर को युवती पक्ष के लोग सगाई लेकर आ गए। जब उन्हें मामले का पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में पहले घर पर और फिर थाने में मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। युवती पक्ष के तहरीर देने पर परिजन युवक को ढूंढकर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता ने धोखा देने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी मत करना... मैं किसी और से प्यार करती हूं

रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व हुई सगाई के बाद बृहस्पतिवार को होने वाली शादी से दो दिन पहले ही रिश्ता टूट गया। युवती ने युवक को फोन कर किसी और से प्यार करने की बात बताई। आरोप है कि इसके बाद भी युवती पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों पर शादी का दबाव डाला। आखिर मामला थाने पहुंचा और रिश्ता टूट गया।
  
एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने बेटे का रिश्ता एक माह पूर्व हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी युवती से किया था। 27 फरवरी को शादी होनी थी। रिश्ता के बाद युवक और युवती फोन पर अक्सर बात करते थे। पांच दिन पहले ही युवती ने युवक को फोन कर कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। परिजन उस पर शादी का दबाव बना रहे हैं। इसलिए तुम ही शादी के लिए मना कर दो। युवती के परिजनों को इसकी भनक लगते ही वे थाने पहुंचे और युवक पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने की तहरीर दे दी। थाने में ही युवती और युवक पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने धमकी दी कि यदि शादी नहीं की तो वे दहेज के मुकदमे में फंसा देंगे। मामला बढ़ता देख युवक ने परिजनों और पुलिस को युवती के प्रेम प्रसंग की बात बता दी। युवक के परिजनों ने युवती के पिता और चाचा के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद रिश्ता टूटा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed