फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank Strike continues for the second day in baghpat, transactions worth 120 crores affected

हड़ताल : बैंकों पर दूसरे दिन भी लटके रहे ताले, 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Mar 2021 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Mar 2021 09:33 PM IST
सार

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे 

विज्ञापन
Bank Strike continues for the second day in baghpat, transactions worth 120 crores affected
bank strike - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन भी निजीकरण के विरोध और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। उधर, बैंकों की हड़ताल के चलते मंगलवार को भी उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिन में इस हड़ताल जिले में करीब 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को भी हड़ताल रखी। मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन कर उन्होंने निजीकरण का विरोध, 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, पांच दिवसीय बैंकिग, नई पेंशन योजना को खत्म करने समेत अन्य मांग उठाई।

विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दो दिन की हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंघ बैंक के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।

हड़ताल के चलते ग्राहकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्राहक जब बैंकों में लेनदेन करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके चलते उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बुधवार से बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा।  

120 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित 
एलडीएम प्रदीप थोराट ने बताया कि दो दिन की हड़ताल में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में करीब 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।  जनपद में प्रतिदिन करीब 60 करोड़ का लेनदेन होता है। बुधवार को बैंक खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed