फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bangladesh: Meerut family returned safely from Dhaka amid violence and instability, spent the night in blackou

Bangladesh: ब्लैक आउट में गुजारी रात, हिंसा और अस्थिरता के बीच ढाका से सुरक्षित लौटा मेरठ का परिवार

Sat, 10 Aug 2024 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंसा और अस्थिर हालातों के बीच गुरुवार को एयर रूट ओपन होने के बाद बांग्लादेश में रह रहा परिवार मेरठ वापस लौटा। इस परिवार ने अमर उजाला को अपनी आपबीती बताई।

विज्ञापन
Bangladesh: Meerut family returned safely from Dhaka amid violence and instability, spent the night in blackou
मेरठ का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में सामाजिक संगठन बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते भारतीयों को विशेष सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को एयर रूट ओपन होने के बाद बांग्लादेश में रह रहा परिवार मेरठ वापस लौटा। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा निवासी अनुज जिंदल ने बताया कि 21 दिन से चल रहे विवाद में बांग्लादेशी लोगों की सीधी लड़ाई सत्ता के साथ है। इस बीच ब्लैक आउट में परिवार के साथ रात गुजारनी पड़ी, लेकिन ढाका में वह जिस क्षेत्र में रह रहे हैं वहां भारतीयों को स्थानीय लोगों ने परेशान नहीं किया।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी अनुज जिंदल ने बताया कि वह ढाका में शांता होल्डिंग रियल एस्टेट डेवलपर्स कंपनी में कार्यरत हैं और वहां गुलशन-2 में रहते हैं। कुछ दिन पहले पत्नी ऋतु, बेटा आयुष और बेटी अविष्का जिंदल उनके पास रहने आ गईं थीं।

उन्होंने बताया कि समस्या लगभग 21 दिन पहले शुरू हुई जब युवाओं ने शेख हसीना सरकार का विरोध शुरू कर दिया। इस बीच कुछ दिनों के लिए ब्लैक आउट कर सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया। 

Bangladesh: Meerut family returned safely from Dhaka amid violence and instability, spent the night in blackou
विश्व हिंदू परिषद के लोग - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो
सर्किट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की प्रेसवार्ता हुई। बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं। कानून व्यवस्था निष्प्रभावी हो चुकी है।

अराजक स्थिति में वहां के कुछ लोग हिंदू समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं।  राजकुमार डूंगर ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिंदू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। पूरे बांग्लादेश में हर जिले में इस तरह के कृत्य होने की सूचना आ रही है। बलराज डूंगर ने कहा कि मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed