{"_id":"5ad4c4d84f1c1b87028b4e5f","slug":"bams-student-committed-suicide-in-bijnor-suicide-note-written-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में कुछ ऐसा लिखा... पैरों तले जमीन खिसक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में कुछ ऐसा लिखा... पैरों तले जमीन खिसक गई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हल्दौर में छात्राओं की हरकतों से आजिज आकर बीएएमएस के एक छात्र ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव गांव अम्हेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। छात्र के बैग से मिली डायरी में छात्राओं की हरकतों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तोहफापुर निवासी वेदपाल सिंह का 23 पुत्र सत्यम कुमार मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में बीएएमएस का प्रथम वर्ष का छात्र था। सत्यम रोजाना घर से ही कॉलेज आता जाता था। सोमवार की सुबह सत्यम घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। शाम करीब साढ़े चार बजे लोगों को उसका शव गांव अम्हेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्यम ने गजरौला से नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। सूचना पाकर पुलिस व उसके परिजन मौके पर पहुंचे। सत्यम की मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
पुलिस को छात्र के बैग से एक डायरी व अन्य सामान मिला। छात्र की डायरी में उसने अपनी आत्महत्या का कारण अपने कॉलेज की कुछ छात्राओं द्वारा मानसिक शोषण करना बताया है। सत्यम ने डायरी में लिखा कि उसके कॉलेज की कुछ छात्राएं उसकी पढ़ाई में बाधा पैदा कर उसे पथभ्रष्ट करने की कोशिश करती थीं। छात्राओं के मानसिक शोषण से तंग आकर वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। सत्यम के परिजनों के अनुसार सत्यम को अपनी रोज की जीवनचर्या एक डायरी में लिखने का शौक था। सत्यम कई दिनों से छात्र तनावपूर्ण स्थिति में था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा ने बैग से डायरी मिलने की पुष्टि की है। सत्यम की डायरी व बैग जीआरपी को सौंप दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/