फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baik bot ghotaale mein shaasan gambheer, deeptee bahal kee talaash tej

बाइक बोट घोटाले में शासन गम्भीर, दीप्ती बहल की तलाश तेज

Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
baik bot ghotaale mein shaasan gambheer, deeptee bahal kee talaash tej
बाइक बोट घोटाले में शासन गंभीर, दीप्ती बहल की तलाश तेज
विज्ञापन

- 3500 करोड़ का बाइक बोट घोटाला
मेरठ। 3500 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले के मामले में शासन ने ईओडब्ल्यू और एसटीएफ को कड़े निर्देश दिए हैं। इस घोटाले से संबंधित जो भी आरोपी फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए तेजी लाई जाए। घोटाले के मुख्य आरोपी जेल में बंद संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल को लेकर भी एसटीएस व ईओडब्ल्यू की टीम लगातार तीन दिन से दबिश दे रही हैं। दीप्ति बहल मेरठ की रहने वाली है।

गौतमबुद्ध नगर में दर्ज बाइक बोट घोटाले से संबंधित 68 मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर द्वारा की जा रही है। एसटीएफ और ईओडब्ल्यू ने अब मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल को लेकर गुरुग्राम में भी दबिश दी है। दीप्ति पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है, जो कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बद्रेशपुरम की रहने वाली है। ईओडब्ल्यू को इनपुट मिला है कि दीप्ति बहल गुरुग्राम में किसी फ्लैट में रह रही है। ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी का कहना है कि जो 22 लोग गिरफ्तार किए जेल भेजे गए हैं उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। वहीं, दीप्ति बहल को लेकर भी टीमें लगी हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed