{"_id":"610c25e08ebc3e88e44c9b4e","slug":"bags-distributed-with-food-grains-meerut-news-mrt550620063","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न के साथ बांटे गए बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न के साथ बांटे गए बैग
विज्ञापन
नगीना में पात्र लोगों को निशुल्क खाद्यान्न का पैकेट देती ब्लॉक कोतवाली प्रमुख तृप्ति राजपूत।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न के साथ बांटे गए बैग
नगीना। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को निशुल्क अन्न वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम घनश्याम वर्मा के साथ भाजपा नेता नगर के अलग-अलग मोहल्लों में स्थित राशन डीलरों के पास पहुंचे तथा वहां मौजूद पात्र लोगों को अपने हाथों से निशुल्क खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने लोगों को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी समझाया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कोतवाली तृप्ति राजपूत, ब्लाक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
ग्राम शादीपुर में निशुल्क अनाज वितरित किया
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में अन्न महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांतीय मंत्री ने पात्रों को निशुल्क अनाज वितरित किया गया। ग्राम शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रांतीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने तथा संचालन रामवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गर्वित चौधरी ,अतर सिंह, नितिन मौर्य, शिव कुमार कश्यप, वीर सिंह, परमवीर सिंह, निर्देश देवी ,सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया
राजा का ताजपुर। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकारी राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाना गया। ग्राम प्रधान के पति हाजी शमशाद फरीदी व ग्राम विकास अधिकारी सचिन राठी चारों दुकानों पर पहुंचे इनकी मौजूदगी में सभी अंत्तोदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क अनाज व एक बैग वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैनी शुभम वालिया, ऊषा शर्मा आंगनबाड़ी नौशाद अहमद, बहादुर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाभार्थियों को बांटे गए राशन के बैग
किरतपुर। बृहस्पतिवार को अन्न महोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के प्रमुख राशन डीलर सुनील अग्रवाल की दुकान पर मुख्य अतिथि भाजपा नगराध्यक्ष योगेंद्र राजपूत की मौजूदगी में राशन वितरण किया गया। जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक, नरेंद्र सिंह, आकाश दीप, मौला सिंह, नेहरू सिंह आदि रहे।
झालू में अन्न महोत्सव पर सज गईं दुकानें
झालू। नगर के राशन डीलर ने अन्न महोत्सव पर डीलरों ने अपने-अपने केंद्रों पर सजावट के साथ-साथ उपभोक्ताओं को फल व मिठाई भी वितरण की। कस्बा झालू में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत समस्त राशन कार्ड लाभार्थियों को प्रत्येक यूनिट पर 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल के साथ एक थैला भी निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नामित सभासद पंकज अग्रवाल, सभासद नवनीत अग्रवाल, मास्टर सतेंद्र सिंह, हर्षस्वरूप सिंह, मो. काशिफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम भटनागर, नीरजा शर्मा, नखलेश, शिक्षा देवी, सरिता चौधरी, रियाज बानो, मुमताज, नसरीन।