बागपत: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की मेरिट में नंबर नहीं आने से निराश युवक ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में गुरुवार सुबह एक युवक ने यूपी पुलिस की मेरिट में नंबर नहीं आने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बालैनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की यूपी पुलिस का सिपाही बनने की हसरत पूरी न हो सकी तो उसने मौत को गले लगा लिया।
दरअसल, गुरुवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की मेरिट जारी की गई। युवक को जब अपना नंबर इस मेरिट में नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन की जा रही है।
गौरतलब है कि सिपाही के 49,568 पदों पद पर भर्ती के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 31,360 नागरिक पुलिस व 18,208 पीएसी के हैं।
इसमें मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सफल 1,23,921 अभ्यर्थियों को अभिलेखों व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। यह संख्या कुल पदों की ढाई गुना है।
भर्ती बोर्ड के अफसरों के अनुसार अब यूपी पुलिस को जल्द ही 49 हजार से अधिक जवान मिल जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में परीक्षा कराई थी।