फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: XEN faces threat to life from notorious crook Sunil Rathi

Baghpat: एक्सईएन को कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

Mon, 19 Sep 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया है। एक्सईएन ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कहा है कि वह भय के कारण विभागीय कार्यों को करने में असहज महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: XEN faces threat to life from notorious crook Sunil Rathi
अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो छह माह पहले का बताया जा रहा है, फिर भी मामला सामने आने पर पुलिस विभाग भी जांच में जुट गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम के बिजरौल रोड स्थित डिवीजन द्वितीय पर राजेश कुमार अधिशासी अभियंता के पद पर लगभग पिछले एक वर्ष के कार्यरत हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने जेल मेें बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे सुनील राठी से जान का खतरा है। जिस कारण मैं भयभीत हूं और विभागीय कार्यों को करने में असहजता महसूस कर रहा हूं। मैंने एसओ से संपर्क किया और उनसे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रकरण छह माह पुराना है, इस संबंध में कोतवाली में भी शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में समझौता होने के कारण विवाद खत्म हो गया है। अब दोबारा यह वीडियो क्यों वायरल हो रहा है, यह समझ से परे है। कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed