फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: State Minister Satyapal Singh says it is wrong to question the air striking army

एयर स्ट्राइक करने वाली सेना पर सवाल उठाना गलत : राज्यमंत्री सत्यपाल

Wed, 06 Mar 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: State Minister Satyapal Singh says it is wrong to question the air striking army
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में जितनी योजनाएं किसान और मजदूर के लिए चलाई हैं, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मलकपुर मिल की 12 वर्षों की समस्या का समाधान कराया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ के साथ पासपोर्ट ऑफिस और लाइब्रेरी को भी शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सेना पर सवाल उठाना गलत है।

विज्ञापन


बागपत में कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वैन से किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, जवान और गरीबों को समर्पित सरकार है। महिलाओं को मातृत्व अवकाश में 12 सप्ताह की छुट्टी मिलती थी, अब 26 सप्ताह की छुट्टी मोदी सरकार ने की है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ 18 से 40 उम्र की लोगों को मिलेगा। 60 साल होने के बाद तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके लिए कम से कम 55 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये का अंशदान होगा। इतना ही भारत सरकार अदा करेगी। 70 साल के इतिहास में देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया। हर गांव और शहर के घर में बिजली पहुंची है। उन्होंने मीटर लगवाने का आह्वान किया। बताया कि जिनके यहां मीटर लगे हैं, उनके यहां कम बिल आ रहा और बिना मीटर वालों के यहां ज्यादा बिल आ रहा है। चोरी पकड़े जाने पर चोर बन जाएंगे। बागपत शहर में पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट ऑफिस का भी शुभारंभ किया गया है। अब लोगों को गाजियाबाद के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

संचालन डीपीआरओ आलोक शर्मा ने किया। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पूर्व विधायक साहब सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डीडीओ हुबलाल, समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, डीपीओ वीना बजाज, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, सभी बीडीओ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री को प्रार्थनापत्र दिए, जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पंजीकरण कराएं अधिकारी : डीएम
डीएम पवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सात फरवरी योजना लागू की गई है। जिसमें असंगठित श्रमिकों, गृह आधारित कर्मकार (घरेलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईंट भट्टे, मोची, कचरा बीनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक कृषि कर्मकार, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, संनिर्माण श्रमिक के लिए योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा योजना के तहत ऐसे असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए या उससे कम है, को उक्त योजना में शामिल किया गया है। जिनका बैंक में बचत खाता व आधार कार्ड तथा उनकी आयु 18 से 40 वर्ष है वे सभी इस योजना के लाभ के लिए पात्र होंगे। 

जन आरोग्य योजना के कार्ड बांटे
आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन के पात्र लोगों को कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में 44294 में लाभार्थियों के कार्ड भारत सरकार से प्राप्त हुए हैं, जिनके वितरण का शुभारंभ किया गया है। 402 लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। शेष कार्डों का वितरण एक सप्ताह के अंदर घर-घर आशा द्वारा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed