फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: several injured after many vehicles colided in fog on Delhi Saharanpur highway

बागपत: दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कोहरे के कारण भिड़े वाहन, 15 लोग घायल

Sat, 26 Dec 2020 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: several injured after many vehicles colided in fog on Delhi Saharanpur highway
हाईवे पर भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के निकट रोडवेज बस के ब्रेक लगाने के बाद दस वाहन भिड़ गए। हादसे में 15 वाहन सवार घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची  घायलों को खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया ।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। घने कोहरे के दौरान बड़ौत से दिल्ली जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक ने पाली गांव के निकट ब्रेक मार दिया। बस के पीछे चल रहे वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। शामली के इरशाद ने बताया कि लगभग दस वाहन आपस में टकराए हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग वाहनों में सवार 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को  खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस से अधिक लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। हादसे के कारण आधे घंटे के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की एक लेन बाधित रही, वाहनों को दूसरी लेन से डायवर्ट किया गया। बता दें कि घने कोहरे के कारण जिले में आए दिन हादसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed