फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BAGHPAT: Rottweiler dog injures young man, hospitalized in Delhi in critical condition

BAGHPAT: रॉटविलर कुत्ते ने युवक को बुरी तरह किया घायल, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Sep 2022 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 10:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में  एक युवक घर से बाजार सामान लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाली महिला के रॉटविलर नस्ल के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
BAGHPAT: Rottweiler dog injures young man, hospitalized in Delhi in critical condition

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक कुत्ते ने लोगों को परेशान कर रखा है। यहां अर्जुनपुरम कॉलोनी में पिछले कई दिनों से रॉटविलर नस्ल के पालतू कुत्ते ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुत्ते ने एक युवक को काटकर जख्मी कर दिया। शनिवार को घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घायल युवक गौरव अर्जुनपुरम कॉलोनी का रहने वाला है। पिछले गुरुवार को वह अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाली महिला के रॉटविलर नस्ल के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और जगह-जगह काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने किसी तरह लाठी-डंडों से डराकर कुत्ते को वहां से भगाया और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। शनिवार को घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navratri 2022: आज घरों में विराजेंगी सांझी, कल पहला नवरात्र, जमकर हुई रेडीमेड सांझी की खरीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कुत्तों को मौत के घाट उतार चुका है रॉटविलर
शनिवार को कोतवाली में चल रहे थाना दिवस मेें मोहल्ले के काफी लोग पहुंचे और उन्होंने बताया कि कुत्ते की मालिक महिला कुत्ते के गले में पट्टा बांधकर नहीं रखती है। जिस कारण आए दिन कुत्ता किसी न किसी पर हमला कर देता है। बताया कि रॉटविलर कुत्ता अब तक मोहल्ले के दो कुत्तों को भी मार चुका है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed