{"_id":"5f6a0a958ebc3e0deb452937","slug":"baghpat-news-uproar-over-molestation-of-a-woman-at-the-ultrasound-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, आरोपी की चप्पलों से की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, आरोपी की चप्पलों से की धुनाई
Tue, 22 Sep 2020 08:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ौत स्थित नेहरू रोड पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के कर्मचारी द्वारा युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवती व उसके परिजनों ने आरोपी कर्मचारी की चप्पलों से जमकर धुनाई की। सेंटर संचालक ने कर्मचारी को नौकरी से हटाते हुए खुद ही पुलिस बुलाकर आरोपी कर्मचारी को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पेट में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को वह अपने परिजनों के साथ नेहरू रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आई थी। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जब वह कमरे के अंदर गई तो कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इस पर वह चिल्लाते हुए बाहर आई और परिजनों को आपबीती बताई। इससे आक्रोशित परिजनों ने कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। युवती ने भी कर्मचारी की चप्पलों से जमकर धुनाई की और इसकी शिकायत अल्ट्रासाउंड सेेंटर के मालिक से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सेंटर संचालक ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया और पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सेंटर संचालक का कहना था कि युवती से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। कर्मचारी को नौकरी से निकालते हुए पुलिस को सौंप दिया गया है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि अभी इस संबंध मेें कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/