{"_id":"63aaa15e9bfe50315d7d5637","slug":"baghpat-news-officials-arrived-late-in-the-blanket-distribution-program-people-kept-waiting-in-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कंबल वितरण कार्यक्रम में देरी से पहुंचे अधिकारी, सर्दी में ठिठुरते हुए इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कंबल वितरण कार्यक्रम में देरी से पहुंचे अधिकारी, सर्दी में ठिठुरते हुए इंतजार करते रहे लोग
Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM IST
सार
बागपत जनपद की जैन धर्मशाला में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही लोग कंबल प्राप्त करने के लिए पहुंचने लगे लेकिन अधिकारी देरी से पहुंचे। इस कारण लोगों को घंटों सर्दी में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
सर्दी में इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रशासन की ओर से मंगलवार को जैन धर्मशाला में कंबल वितरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। कंबल वितरण कार्यक्रम में अधिकारी देरी से पहुंचे जिससे कंबल लेने के लिए आए लोगों को सर्दी में घंटो तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की जैन धर्मशाला में मंगलवार को प्रशासन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए थे। कंबल वितरण के लिए सुबह दस बजे का समय निर्धारित किया गया था। कंबल लेने के लिए लोग सुबह से ही धर्मशाला में एकत्रित होने शुरु हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
धर्मशाला में सुबह नौ बजे ही लोग पहुंचने शुरु हो गए, लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि साढ़े दस बजे तक भी नहीं पहुंचे। जिससे कंबल लेने के आए लोगों को कड़ाके की सर्दी में धर्मशाला के बाहर खड़े रहने के लिए विवश होना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धर्मशाला में नही घुसने दिया
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी से जैन धर्मशाला में कंवल लेने के लिए प्रवीण का कहना था कि वह दो घंटे से अधिकारियों का इंतजार कर रहा है। उसका लिस्ट में नाम होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने धर्मशाला में नही घुसने दिया। उधर टटीरी के ही मेघराज का कहना था कि लिस्ट में नाम होने के बावजूद उसे धर्मशाला के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया।