फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Officials arrived late in the blanket distribution program, people kept waiting in the cold

Baghpat News: कंबल वितरण कार्यक्रम में देरी से पहुंचे अधिकारी, सर्दी में ठिठुरते हुए इंतजार करते रहे लोग

Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

बागपत जनपद की जैन धर्मशाला में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही लोग कंबल प्राप्त करने के लिए पहुंचने लगे लेकिन अधिकारी देरी से पहुंचे। इस कारण लोगों को घंटों सर्दी में इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Baghpat News: Officials arrived late in the blanket distribution program, people kept waiting in the cold
सर्दी में इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रशासन की ओर से मंगलवार को जैन धर्मशाला में कंबल वितरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। कंबल वितरण कार्यक्रम में अधिकारी देरी से पहुंचे जिससे कंबल लेने के लिए आए लोगों को सर्दी में घंटो तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

नगर की जैन धर्मशाला में मंगलवार को प्रशासन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए थे। कंबल वितरण के लिए सुबह दस बजे का समय निर्धारित किया गया था। कंबल लेने के लिए लोग सुबह से ही धर्मशाला में एकत्रित होने शुरु हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

धर्मशाला में सुबह नौ बजे ही लोग पहुंचने शुरु हो गए, लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि साढ़े दस बजे तक भी नहीं पहुंचे। जिससे कंबल लेने के आए लोगों को कड़ाके की सर्दी में धर्मशाला के बाहर खड़े रहने के लिए विवश होना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धर्मशाला में नही घुसने दिया
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी से जैन धर्मशाला में कंवल लेने के लिए प्रवीण का कहना था कि वह दो घंटे से अधिकारियों का इंतजार कर रहा है। उसका लिस्ट में नाम होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने धर्मशाला में नही घुसने दिया। उधर टटीरी के ही मेघराज का कहना था कि लिस्ट में नाम होने के बावजूद उसे धर्मशाला के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने  वापस भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed